
नागपुर-: पुलिस ने नुकसानदायक नायलॉन मांझे की आनलाईन माध्यम से विक्रय पर सख्त कार्यवाही करते हुए कई ई कॉमर्स कंपनियों को विधिवत नोटीस जारी किया है। प्रतिबंधित नायलॉन चायनीज मांझे की खरीदी बिक्री के बढ़ते हुए कारोबार को नजर रखते हुए पुलिस ने कई कंपनियों को चेतावनी भी दी कुछ प्लेटफार्म पर चायनीज नायलॉन मांझे की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। इस मामले मे पुलिस का कहना है कि पतंग उड़ाने मे उपयोग मे लाई जाने वाले चायनीज नायलॉन मांझे मे कांच होता है जिससे मनुष्यों के साथ साथ पशु पक्षियों और पर्यावरण को भी इससे खतरा रहता है।चायनीज नायलॉन मांझे की खरीदी बिक्री करनेवाले आनलाईन ई कॉमर्स कंपनियों को पुलिस ने सख्त निर्देश दिए है कि अपने बेवसाइट तथा एप्प पर प्रतिबंधित मांझों की बिक्री को शीघ्र ही रोकने की कार्यवाही करें । पुलिस ने इस चेतावनी भी दी है कि कोई भी कंपनी इन आदेशों का उल्लंघन किया तो उनके प्रति सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है।






