A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

श्री मेंदांता हास्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ . आशीष कुमार बंसल ने लगभग 155 मरीजों को दी निःशुल्क चिकित्सीय सेवा
जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव अपने पैतृक ग्राम में ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
जौनपुर जिला के शाहगंज क्षेत्र नटौली ग्राम में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के पेट एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ . आशीष कुमार बंसल ने लगभग 155 मरीजों का निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया।इस अवसर पर पत्रकार वार्ता मेंडॉ . आशीष कुमार बंसल ने कहा कि पूर्व प्रधान व जिला पंचाय सदस्य सुरेंद्र यादव जी भाई परमेंद्र यादव जी का इलाज करने का अवसर मिला जिसमें लगभग 250 यूनिट ब्लड गांव वासियों व शुभचिंतकों ने दिया । इस प्रेम सेव से प्रभावित हो कर हमारी मेंदांता हॉस्पिल से हमारी टीम निःशुल्क सेव देने की योजना बनाई । और यहां आ कर गांव में बहुत ही भव्य स्वागत और सम्मान मिला जो हमेशा यादगार रहेगा । एक सवाल के जाबाज में कहा कि पौष्टिक आहार और योग के साथ सूर्यास्त के बाद कम आहार ले कर आप पेट के रोज बच सकते हैं। साथ ही कोई भी रोग के लक्षण दिखे हो संबंधित डॉक्टर की सलाह जरूर ले । टीम ने इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. आर . वी.यादव, अजीत पाण्डेय,मफ़ज़ सरोश,जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, प्रधान श्रीमती कलावती देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!