
बिलासपुर के मोहल्ला कायस्थान में दो महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका का गौरीशंकर मंदिर में शादी करवा दी गई। इससे दोनों खुश हैं। इस शादी के दौरान परिवार और कई पड़ोसी भी उपस्थित थे।
चर्चा में रामपुर की शादी – फोटो। बिलासपुर के मोहल्ला कायस्थान में एक दिलचस्प कहानी ने रोमांचक मोड़ लिया, जब दो महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में शादी के बंधन में बांध दिया। शादी के बाद युगल की खुशी देखते ही बन रही थी।
विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री प्रदीप गंगवार ने बताया कि दोनों युवा बालिग हैं और अपने रिश्ते को समाज की मान्यता दिलाने के लिए तैयार थे। गुरुवार को मोहल्ला कायस्थान स्थित गौरीशंकर मंदिर के पुजारी पं. मनीष शास्त्री ने धार्मिक रीति-रिवाजों से उनका विवाह संपन्न कराया।प्यार, लिव-इन और समाज का दबाव
लड़के ब्रह्मस्वरूप राठौर और लड़की तानिया कश्यप, जो मुरादाबाद जिले की रहने वाली हैं, पिछले दो महीने से साथ रह रहे थे। तानिया के पिता काम के सिलसिले में बिलासपुर में किराए पर रहते हैं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उनका प्यार परवान चढ़ा। बिना शादी किए साथ रहने की वजह से पड़ोसियों में हलचल मच गई। कुछ पड़ोसियों ने थाने जाकर उनकी शादी कराने की बात कही।
विहिप ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका
इस स्थिति को समझते हुए विहिप के पदाधिकारियों ने दोनों से बात की और उन्हें शादी के लिए सहमत कर लिया। गुरुवार को भव्य तरीके से मंदिर में उनका विवाह संपन्न हुआ। शादी के दौरान लड़के के मामा तेजपाल और विहिप के नगर संयोजक सुमित अरोरा, अंकुश देवल, सुनील कश्यप, बाबू कश्यप समेत कई पड़ोसी भी मौजूद थे।
खुश हैं प्रेमी युगल
विवाह के बाद युगल ने खुशी जाहिर की और कहा कि समाज की मान्यता मिलने से अब वे बेहद सुकून महसूस कर रहे हैं। लड़की के पिता ने भी इस शादी पर सहमति जताई।
पुलिस को नहीं थी जानकारी
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि इस मामले की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। यह प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन












