चन्द्रभानु के नामांकन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 7 मंत्री हुए नामांकन में शामिल।
मिल्कीपुर/अयोध्या
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत 7 मंत्री शामिल हुए। आइये बताते हैं क्या है मिल्कीपुर का सियासी गणित ? अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने चन्द्रभानु पासवान को चुनावी मैदान में उतरा है। गुरुवार को उनके नामांकन के दिन बीजेपी ने अपना भरपूर शक्ति प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत 7 मंत्रियों ने चन्द्रभानु के नामांकन में शिरकत की। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा में केवल परिवारवाद हावी है। एक बार गलती हुई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होना चाहिए। जनता राम विरोधियों के खिलाफ खड़ी है और उन्हें जवाब देगी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता ने निर्णय कर लिया है कि परिवारवाद का अंत किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के नामांकन में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी और बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश सहित पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रभान पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रभान पासवान का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद से होगा।सुरक्षित सीट होने की वजह से यहां पिछड़ी जातियां निर्णायक भूमिका निभाएंगी। अवधेश प्रसाद सिंह खुद बेटे अजित प्रसाद की जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं।
अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्जी बनीं सोशल प्रोटेक्शन एंड वेलफेयर काउंसिल (विक्की) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, विभिन्न शिक्षाविदों व समाजसेवियों ने दी बधाई
10/07/2026
छग. सरकार नें गुरूवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए
10/07/2026
तिसाला पूजा एवं देवी जी की रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
10/07/2026
अंजार में शिक्षा एवं आधारभूत ढांचे को नई गति, राज्य मंत्री त्रिकमभाई छांगा ने किया निरीक्षण
10/07/2026
NH-52 हाईवे पर सड़क हादसा
10/07/2026
वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति के सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन 12 जुलाई को वीर अब्दुल हमीद पार्क बाबू पुरवा कानपुर नगर में प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि
10/07/2026
पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया शिक्षा मंत्री के इस्तीफे कि मांग (ऐपवा)
10/07/2026
धमतरी /पेयजल संकट से राहत ग्राम पंचायत सिरसिदा के 2 वार्डों में कराया बोर खनन
10/07/2026
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई; सौहार्द बनाए रखने की अपील
10/07/2026
अपना दल एस के बैठक का सफल संचालन श्री विनोद यादव जी जिला उपाध्यक्ष जी ने किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!