A2Z सभी खबर सभी जिले कीDhanbadअन्य खबरे

विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसपी ने किया अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुराने लंबित कांडो के अविलंब निष्पादन का दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में 17 जनवरी को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिया गया दिशा निर्देश।

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में 17 जनवरी को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया।

1-पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडो की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडो के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए।

2- 5/10 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडो के अविलंब निष्पादन के लिए निर्देशित किया। सभी पुराने लंबित कांडो की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
3- जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती के त्वरित निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया गया।
4- सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
5- अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया।
6- महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडो में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडो का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
7- नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
8- विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
9- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
10- संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों व साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
11- सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित हैं, उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया गया।
12- अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने के ि लए निर्देशित किया गया। का

Back to top button
error: Content is protected !!