A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

लाडली बहिण योजना- आपात्र महिलाओं से होग वसूली

नागपुर-: महाराष्ट्र राज्य मे चल रहे लाडली बहिण योजना की जांच की जा रही है। इस योजना मे आपत्र पाए जाने वाली महिलाओं से इसके राशि की वसूली की जायेगी। महाराष्ट्र राज्य की महिला बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे जी ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहिण योजना की जांच की जा रही है। जांच मे आपात्र पाये जाने वाली महिला आवेदकों से इसकी वसूली सरकार करेगी। जिन महिला लाभार्थियों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई है जिनके पास चार पहिया वाहन आदि है तथा जो महिलाऐ विवाह पश्चात दूसरे राज्य मे चली गई है , एक से अधिक आवेदन करने वाली महिलाओ की जांच की जा रही है। मंत्री अदिति तटकरे जी ने कहा कि राज्य मे वार्षिक आय बढ़ाने, चार पहिया वाहन खरीदने आदि कारणों से जो महिलाऐं इस योजना के लिए पात्र नही है ऐसी महिलाओ ने सहायता की राशि वापस किये जाने का निर्णय लिया है। मंत्री जी ने कहा कि आपात्र महिलाओ को स्वयं से आगे आकर योजना को बंद करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करना चाहिए।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!