A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

समृद्धि महामार्ग पर कार और ट्रक मे आपस मे टक्कर

20250119 152325नागपुर-: बुलढाणा जिले के से होकर गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग मुंबई कॉरिडोर पर भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गया। यहां पर कार और ट्रक की आपस मे टक्कर हो गई। कार और ट्रक मे टक्कर इतनी तेज रही की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के कई हिस्से सड़क मे टूटकर बिखर गए। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी कार चालक श्रव मेलानी सुबह अपने मित्र के साथ नागपुर से संभाजीनगर जा रहा था। इसी दौरान काल चालक को नींद की झपकी लग गई जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से ट्रक से जाकर टकरा गई। पुणे निवासी ट्रक चालक वैभव रावसाहेब व्यवहारे वाहन को आपातकालीन लेन पर धीरे धीरे चला रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति के साथ आ रही कार के चालक श्रव मेलानी को झपकी सी लग जाने से सामने से आ रहे ट्रक का अंदाज नही लग पाया और कार ट्रक के पीछे से दाहिनी ओर के टायर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार दुबारा बीट मे लगे बैरियर से टकरा गई। इस पूरे हादसे मे कार मे आगे चालक के बगल मे बैठे नागपुर के सूजोग सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, और उनके साथ मौजूद आयुष जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार इस दुर्घटना मे घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए समृद्धि महामार्ग एम्बुलेंस के द्वारा उनहें इलाज के लिए जालना भेजा गया।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!