A2Z सभी खबर सभी जिले कीखरगोनताज़ा खबर

अलीराजपुर खंडवा नवीन रेलवे लाईन का सर्वे कार्य का शुभारंभ हुआ।

IMG 20250121 WA0124IMG 20250121 WA0126

 

सेगांव :- प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के अंतर्गत अलीराजपुर कुक्षी बड़वानी खरगोन खंडवा तक लगभग 250 किलोमीटर का नवीन रेल लाइन परियोजना का सर्वे कार्य 21 जनवरी से प्रारंभ हो गया है।

  भारत सरकार ने अगस्त 2024 में रेल लाइन सर्वे कार्य हेतु 6.28 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। इस रेलवे लाईन की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, आम जनता, तथा ताप्ती नर्मदा रेलवे लाईन समिति द्वारा विगत कई वर्षों से की जा रही थी 

 इस क्रम में 21 जनवरी को अलीराजपुर रेलवे स्टेशन पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल , समिति के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, सहित समिति के विभिन्न जिलों से आए सदस्यों की उपस्थिति में सर्वे मशीनों का पूजन पाठ के साथ किया गया।

        इस अवसर पर सर्वे एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि हमारा लक्ष्य रहेगा कि कम समय में लगभग 250 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट का सर्वे कार्य करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाएगी 

      इस अवसर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने बताया कि इस कार्य हेतु समिति और रेलवे विभाग की सहयोग की आवश्यकता होगी इस अवसर पर सेगाव से पप्पू यादव संतोष राठौड़, सरपंच शांतिलाल चौहान , हरीश पाठक ,विनोद गुप्ता अलीराजपुर मौजूद रहे 

 

सेगाव से प्रवीण यादव कि खबर

Back to top button
error: Content is protected !!