
➡प्रयागराज-योगी सरकार का अमृत स्नान, त्रिवेणी संगम में मुख्यमंत्री योगी ने स्नान किया, पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में CM ने डुबकी लगाई, त्रिवेणी संगम में मंत्रियों के साथ CM ने डुबकी लगाई, मंत्रिमंडल के साथ सीएम योगी ने अमृत स्नान किया
➡प्रयागराज-महाकुंभ में योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रयागराज में नया कैपिटल रीजन बनेगा- सीएम, गंगा एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे- सीएम, गंगा एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे- सीएम, प्रयागराज-चित्रकूट डेवलपमेंट रीजन बनेगा – सीएम योगी, यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनेगा- सीएम, वाराणसी-विंध्य डेवलपमेंट रीजन की शुरुआत होगी- सीएम, 3 नए जिलों में मेडिकल कॉलेज बनेगा – सीएम योगी , बागपत, हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज- सीएम, 3 नगर निगम के बॉन्ड जारी होंगे – सीएम योगी, प्रयागराज, आगरा नगर निगम के बॉन्ड जारी होंगे- सीएम, वाराणसी नगर निगम का बॉन्ड जारी होगा- सीएम, नई एयरोस्पेस डिफेंस पॉलिसी बनेगी- सीएम योगी
➡लखनऊ-लखनऊ के कई इलाकों में LDA ने कार्रवाई की, अवैध निर्माण के खिलाफ LDA ने की कार्रवाई, मोहनलालगंज में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 10 बीघा जमीन पर कॉलोनी का निर्माण हो रहा था, चिनहट में 12 निर्माणाधीन रो हाउस सील किए गए, मड़ियांव के सैरपुर में 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील
➡लखनऊ-कॉलोनी बनाकर बाउंड्री वॉल बनाना भूला LDA, मानसरोवर योजना में बाउंड्री न होने से लोग परेशान, एलडीए ने बनाये 80 फ्लैट बाउंड्री ही नहीं बनाई, LDA की लापरवाही कॉलोनी वासियों को पड़ रही भारी, चोरी और आवारा पशुओं के भय से लोग परेशान, कॉलोनी निवासी बाउंड्री वाल की कर रहे मांग, विधायक राजेश्वर सिंह भी LDA VC को लिख चुके हैं पत्र, सुलभ आवास मानसरोवर योजना शहीद पथ का मामला
➡लखनऊ-सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बयान , ‘सरकार को संपत्तियों को बचाने के लिए काम करना चाहिए’ , नेताजी मुलायम सिंह यादव सबके नेता हैं- श्यामलाल पाल, उनके ऊपर की जाने वाली टिप्पणी सरासर गलत है- श्यामलाल
ऐसे लोगों को संत कहना उचित नहीं है- श्याम लाल पाल, महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर बोले श्यामलाल पाल , ‘सरकार जनता के मुद्दों पर नहीं प्रचार पर ध्यान दे रही’
➡लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, ‘मिल्कीपुर हम सब लोग मिलकर जीतकर दिखाएंगे’, बीजेपी ने अपनी पुलिस आगे कर दी है- अखिलेश, निष्पक्ष चुनाव होगा तो ऐतिहासिक जीत होगी-अखिलेश, ‘हमें सभी धर्मों का बराबर सम्मान करना है’
➡कानपुर-कानपुर फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल में उत्पादन ठप, कंपनी में गैस आपूर्ति रुकने से ठप हुआ उत्पादन, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रोकी गैस आपूर्ति , 335 करोड़ बकाएं के चलते गैस आपूर्ति रोकी गई, केएफसीएल कंपनी की गैस आपूर्ति रोकी गई, 17 दिसंबर से रुकी गैस आपूर्ति, 18 दिसंबर से उत्पादन ठप
➡वाराणसी -वाराणसी में वक्फ बोर्ड की रिपोर्ट आई सामने, जनपद में 1637 वक्फ बोर्ड रजिस्टर्ड, 1537 सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के नाम से दर्ज, 100 शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज, रिपोर्ट में 406 वक्फ बोर्ड का सरकारी जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने वक्फ बोर्ड सर्वे की रिपोर्ट शासन को सौंपी
➡प्रयागराज-योगी सरकार का अमृत स्नान, त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे मुख्यमंत्री योगी, पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में स्नान कर रहे CM, त्रिवेणी संगम में मंत्रियों के साथ CM ने डुबकी लगाई, मंत्रिमंडल के साथ सीएम योगी ने अमृत स्नान किया
➡चित्रकूट-शिक्षक पर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को दी सूचना , पुलिस मौके पर पहुंचकर शिक्षक को लेकर थाने पहुंची, पुलिस शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी, मऊ थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ -बीजेपी सांसद अरुण गोविल पहुंचे हापुड़, सांसद अरुण गोविल घर-घर जाकर बाटेंगे रामायण, 22 जनवरी को रामलला की हुई थी प्राणप्रतिष्ठा, वर्षगांठ पर घर-घर जाकर रामायण वितरण करेंगे,ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर के रामायण वितरण करेंगे, गांव असौड़ा पहुंच सांसद ने लोगों को बांटी रामायण
➡संभल -शाही जामा मस्जिद के पास एक और कुआं मिला, मस्जिद से 3 मीटर की दूरी पर पाट दिया गया था कुआं, कुआं की कराई जा रही खुदाई, मौके पर तैनात पुलिस, कुआं पर था अतिक्रमण,मस्जिद कमेटी बता रही थी अपना, एसडीएम के निर्देश पर तोड़ा गया था अतिक्रमण, अतिक्रमण का मलबा हटाने का जफर अली ने किया था विरोध, पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में की जा रही कुएं की खुदाई , संभल कोतवाली इलाके में है शाही जामा मस्जिद
➡दिल्ली-मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, दिल्ली की जनता AAP-दा को समझ गई- पीएम, AAP-दा वाले आएंगे तो फिर खाएंगे- पीएम मोदी, दिल्ली में BJP की सरकार बनने जा रही- पीएम मोदी, नमो एप के जरिए BJP कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम, ये हार की डर से रोज नई घोषणाएं कर रहे- पीएम, दिल्ली को AAP-दा से मुक्त करना है- पीएम मोदी
➡दिल्ली-उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान, दिल्ली में परिवर्तन की लहर – सीएम धामी, दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही- CM धामी, दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत होगी- सीएम धामी, उत्तराखंड में जल्द यूसीसी लागू होगा – सीएम धामी
➡दिल्ली-कांग्रेस नेता अजय माकन ने AAP पर हमला बोला, ‘AAP भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए बनी थी’, अब हम AAP के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे- माकन, केजरीवाल और AAP ने घोटाला किया- अजय माकन, इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में 314 करोड़ फालतू खर्च- माकन, बुराड़ी हॉस्पिटल के अंदर 41 करोड़ फालतू खर्च – माकन , CAG की रिपोर्ट कहती है कि घोटाला किया गया – माकन
➡औरैया -तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकराई, सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, मृतकों की अभी तक नहीं हो सकी पहचान, बिधूना थाना क्षेत्र के पीला टीला का मामला
➡मैनपुरी – सीओ भोंगाव ने लिया खबर का संज्ञान, आपसी मामूली विवाद में हुआ था झगड़ा मारपीट, युवक को दबंगों ने पहचान करवाने के लिए कार में डाला था, किशनी पुलिस ने दबंगों को हिरासत में लिया, तहरीर मिलने पर होगी दबंगों पर कड़ी कार्रवाई, कार सवार दबंगों ने युवक को जबरन कार में बैठाया था, दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, नगर पंचायत कुसमरा के बीच बाजार में हुई दबंगई, किशनी क्षेत्र के कुसमरा के बाजार की घटना
➡अलीगढ़ में आधार कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा, पोस्ट ऑफिस पर जमा भीड़ ने काटा हंगामा, पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों पर रुपये मांगने का आरोप, दोधपुर नगर निगम के सामने पोस्ट ऑफिस का मामला
➡कुशीनगर में तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, झाड़ियों में दिखे तेंदुए को ग्रामीणों ने घेरा, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची, पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद, रामकोला क्षेत्र मिश्रौली के टाडी टोला का मामला
➡देवरिया-संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला महिला का शव, पुलिस ने मौके से धारदार हथियार भी किया बरामद, महिला के सिर पर कई गंभीर चोट के मिले निशान, बेटे पर मां की हत्या करने की जताई जा रही आशंका, महिला का बेटा घर से फरार, पुलिस तलाश में जुटी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया खास का मामला
➡बदायूं -जंगली सुअर ने किसान पर किया हमला, हमले से किसान हुआ गंभीर रूप से घायल, किसान पर हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर का मामला
➡बरेली-सड़क निर्माण को लेकर भाकियू टिकैत का धरना, किसान यूनियन के किसान नगर निगम में दे रहे धरना, नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी, नगर निगम में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गरगईया का मामला
➡बिजनौर-चौकी पर तैनात दारोगा पर घूस लेने का आरोप, होमगार्ड शक्ति कुमार ने 50 हजार रिश्वत का किया भंडाफोड़, धारा कम करने के नाम पर मांगी गई थी घूस, पीड़ित ने घूसखोर दरोगा अमित की एसपी से की शिकायत, दारोगा चौकी इंचार्ज ने 50 हजार की फिर मांगी थी रिश्वत, कोतवाली शहर के पैदा चौकी में तैनात है घूसखोर दारोगा
➡ललितपुर-ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर किया प्रदर्शन, शराबियों के उत्पात से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रदर्शन के दौरान DM को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की, शराब की लत से गृह कलह के चलते महिलाए थी परेशान, कोतवाली महरौनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा का मामला
➡फतेहपुर -संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मिठाई की दुकान में लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मृतक युवक मिठाई की दुकान पर करता था काम, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस, गाजीपुर क्षेत्र के गाजीपुर कस्बे का मामला
➡बहराइच -अवैध अतिक्रमण पर प्रशाशन ने की कार्रवाई, तिकोना बाग से जगह घाट तक चला बुलडोजर, दुकानों, मकानों के आगे लगा अवैध अतिक्रमण को हटाया, 6 दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई के साथ किया चालान, नगर पालिका द्वारा की गई चालक की कार्रवाई, नगर पालिका, ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
“अजीत मिश्रा”




