A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

जौनपुर
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे रियाजुल के मुताबिक विजय कुमार प्रजापति की 40 वर्षीया पत्नी सुनीता प्रजापति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1:20 बजे की बताई है। जानकारी के अनुसार दंपत्ति टीवीएस एक्सेल बाइक से फतेहगंज से सेवईनाला जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता प्रजापति ट्रक के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही दोषी चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।वही कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक महिला झुक कर अपनी चप्पल उठा रही थी तभी बगल से गुजर रहे एक ट्रेलर के पीछे पहिए के नीचे आ गई।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!