A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर 12 किमी लंबी बनाई जायेगी मानव शृंखला

हुकुम ने खली पहलवान को दी पटखनी

पैलानी। पैलानी तहसील के पडोहरा गांव में आयोजित दंगल में पहली कुश्ती हुकुम सिंह पहलवान कुसमरा तथा खली पहलवान अलीगढ़ के बीच हुई। हुकुम ने खली पहलवान को चारों खाने चित कर कुश्ती अपने नाम की। अज्जू पहलवान पडोहरा तथा रवि पहलवान कौशांबी, मोहम्मद शेर अली कानपुर तथा राकेश पहलवान बांदा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान कौशल सिंह, नितिन यादव, यदुवंशी विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर 12 किमी लंबी बनाई जायेगी मानव शृंखला

बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मानव शृंखला बनाने को लेकर डीएम ने बैठक की। 23 जनवरी को यह मानव शृंखला लगभग 12 किलोमीटर की महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं चौराह, बाबूलाल चैराहा, अमर टाकीज चौराहा, बाकरगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, नया ओवर ब्रिज से अशोक लाट चैराहा, क्योटरा चैराहा, जेल रोड, पुलिस लाइन तिराहा एवं महाराणा प्रताप चौक तक बनाई जाएगी। सीओ ट्रैफिक को मानव श्रृंखला आयोजन के लिए यातायात की समुचित व्यवस्था एवं रूट डाइवर्जन किए जाने के निर्देश दिए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!