
आयुक्त को पैलानी में नहीं मिले नौ कर्मचारी
बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने मंगलवार सुबह 10 बजे तहसील पैलानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। 10 बजे एसडीएम शशिभूषण मिश्र उपस्थित मिले। 10 मिनट बाद तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार आए। लेकिन नौ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें राजेंद्र प्रसाद निगम, बृजमोहन लाल साहू, महेश प्रसाद सोनी, मुरली मनोहर, धालेंद्र कुमार, ओम शिव दीक्षित, सूरज पाठक, रवि शंकर सहित अन्य अनुपस्थित रहे। सभी का स्पष्टीकरण मांगा। सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से सिर्फ चार का निस्तारण किया गया। निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लिया जाए। जन शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
[yop_poll id="10"]






