
श्रीगंगानगर।(राकेश घिंटाला)
नशे के खिलाफ लामबंद राज्य सरकार की मंशाअनुरूप चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के तौर पर बेचान की जा रही करीब 28 हजार गोलियां पकड़ी हैं। इन गोलियों पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की ओर से जिले में बेचने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला और डीआई गौरीशंकर ने ये दवाएं जब्त कर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द की है, अब आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि जिले के एक कुरियर पर नशे के तौर पर उपयोग में होने वाली प्रिगाबालिन दवा पहुंची है जो घड़साना सप्लाई होगी। इसके बाद टीम गठित कर यूआईटी मार्ग पर स्थित डीटीडीसी कुरियर पर पहुंचे और सर्च करने पर सूचना की पुष्टि हुई। यहां दो कार्टून में 28 हजार गोलियां बरामद की गई। सामने आया कि यह गोलियां अंबाला से पहुंची और घड़साना सप्लाई की जानी थी। विभाग ने गोलियां जब्त कर पुलिस को सुपुर्द किया है। अब आगामी कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर डॉ. मंजू की ओर से जिले में प्रिगाबालिन दवा के बेचान पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। क्योंकि इसका मुख्यत नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है









