A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में नवनिर्मित गुलाब वाटिका और तालाब का उद्घाटन हुआ

सिद्धार्थनगर के नौगढ़ स्थित राजकीय उद्यान में तालाब का सौंदर्याकरण और नई गुलाब वाटिका का लोकार्पण जिले की दो होनहार छात्राओं के हाथों संपन्न हुआ। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी की खुशबू और राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ की रोशनी ने इस नवनिर्मित परियोजना का उद्घाटन किया।IMG 20250125 102028

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने दोनों मेधावी छात्राओंकक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। खुशबू जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में, जबकि रोशनी राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में पढ़ाई कर रही हैं।

कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। खुशबू जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में, जबकि रोशनी राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में पढ़ाई कर रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह नवीनीकृत तालाब और गुलाब वाटिका उद्यान की सुंदरता को बढ़ाएंगे और आगंतुकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस स्थल की स्वच्छता बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।IMG 20250125 102052

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, उद्यान निरीक्षक संदीप वर्मा, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य आशीष कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!