पीएम आवास योजना के सर्वे में पात्र लाभार्थियों को दिया जाए
सिद्धार्थनगर में बीडीओ ने किया निरीक्षण, कहा-कोई पात्र व्यक्ति न छूटे

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महानुआं खास और मन्नीजोत गांवों का दौरा कर सर्वे कार्य का भौतिक सत्यापन किया।
बीडीओ ने सर्वेयरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे समय पर सर्वे पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई पात्र लाभार्थी सर्वे सूची में दर्ज होने से रह गया है, तो उसका नाम अवश्य जोड़ा जाए।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्वयं लाभार्थियों के घरों का दौरा कर सत्यापन किया और सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर गोविंद पाण्डेय, नसीबुल्लाह खान, आज्ञाराम, जयकृष्ण ओझा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।






