A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में एग्रीस्टैक की ऑनलाइन फसल जांच शुरू

तहसीलदार ने तीन गांवों का दौरा कर लिया जायजा, लेखपालों को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर जिले में जिलाधिकारी डॉ. राIMG 20250125 100716जा गणपति आर के निर्देशन में एग्रीस्टैक के माध्यम से फसलों की ऑनलाइन पड़ताल का कार्य तेजी से चल रहा है। यह व्यवस्था पहले की मैनुअल पड़ताल को प्रतिस्थापित कर रही है।

शुक्रवार को मुख्यालय स्थित नौगढ़ के तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने तीन गांवों सुकरौली, विनाइका और दतरंगवा का दौरा किया। उन्होंने राजस्व ग्राम सुकरौली टप्पा थरौली में एग्रीस्टैक के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों का निरीक्षण किया। सुकरौली में गाटा संख्या 116 और 90 की पड़ताल का कार्य उनकी उपस्थिति में किया गया, जिसमें लेखपाल विनोद चौधरी और राजस्व निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इसके पश्चात तहसीलदार ने थाना सिद्धार्थनगर के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम विनैका का दौरा किया। वहां लेखपाल अशोक यादव और राजस्व निरीक्षक गिरीश चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में गाटा संख्या 375 और 376 की पड़ताल कराई गई। तहसीलदार ने सभी संबंधित अधिकारियों को एग्रीस्टैक के कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!