
नागपुर-: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने आज सोमवार को मुंबई मे सह्याद्रि गेस्टहाउस मे फीता काटकर मोबाईल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। इसके साथ ही महाराष्ट्र फोरेंसिक वाहन पेश करने वाला देश का पहला राज्य हो गया है। देवेन्द्र जी ने मीडिया के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने कहा राज्य मे कुल 256 मोबाईल फोरेंसिक वैन तैयार किये जा रहे है जिनमे से आज 21 वाहनों का उनके द्वारा उद्घाटन भी किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा यह वाहन क्राइम सीन एप्लीकेशन ब्लॉक चेन तकनीकि का प्रयोग कर अपराध स्थल की जांच करेगा । इसके माध्यम से साक्ष्यों को एकत्रित करके बारकोड के माध्यम से सुरक्षित किया जा सकेगा। यह वाहन अपराधों को सुलझानें साक्ष्यों को एकत्रित करने आदि मे फोरेंसिक मदद करने मे सहायक सिद्ध हो सकता है।












