
रामपुरा जालौन:
नगर में संचालित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अपेक्स कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर में 76वे गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ऋषि सिंह राजावत के द्वारा किया गया।कोचिंग संस्थान के डायरेक्ट पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने बताया विशेषता है कि यह ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहा है।यह केंद्र न केवल डिजिटल शिक्षा दे रहा है,बल्कि युवाओं को रोजगार से भी जोड़ने का कार्य कर रहा है।किसी भी छात्र एवं छात्रा के एक वर्षीय डिप्लोमा करने पर तीन माह का डिप्लोमा निःशुल्क दिया जाएगा।
उक्त मौके पर ऋषि सिंह राजावत,संस्थान के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह राजावत,वरिष्ठ पत्रकार अंजनी कुमार सोनी,वरिष्ठ पत्रकार कप्तान सिंह,वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार,सौरभ कुमार,पत्रकार नीतेश कुमार सहित कोचिंग संस्थान के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही।














