A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर: खेलकूद प्रतियोगिता के बलिका कबड्डी में केशवपुर प्रथम

IMG 20250128 WA0003
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मदाबाद ब्लाक के जकरौली मोड पर किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जगदीश सिंह यादव ने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होता है नेहरू केंद्र बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा अवसर देता है। कबड्डी बालिका वर्ग में केशवपुर प्रथम जकरौली द्वितीय। बैडमिंटन में आनंदित यादव प्रथम प्रियंका द्वितीय धीमी गति साइकिल रेस में खुशबू प्रथम खुशी द्वितीय वॉलीबॉल में पठानपुरा विजेता दलसागर उपविजेता कुश्ती में इंदल प्रथम गोलू द्वितीय दौड़ में मुलायम प्रथम ओमकार द्वितीय अमित तृतीया स्थान पर रहे संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। अतिथि के रूप में उपस्थित सत्येंद्र सिंह यादव अजय कुमार सुरेंद्र यादव प्रधानाध्यापक झारखंडी यादव प्रधानाध्यापक मोहम्मद मेराज राकेश यादव पारस यादव अवनीश राय एवं एवं हजारों की संख्या में दर्शकों ने खेल का आनंद लिया।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!