A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

BJP महापौर प्रत्याशी संजू देवी ने 67 पार्षद प्रत्याशियों के साथ दाखिल किया नामांकन…….

गाजे-बाजे के साथ भाजपा प्रत्याशी घंटाघर से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे, किया शक्ति प्रदर्शन....

कोरबा में महापौर 67 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन दाखिल किया। जहां गाजे-बाजे के साथ भाजपा प्रत्याशी घंटाघर से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे। रैली में कोरबा विधायक और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत कई नेता और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोरबा विधायक उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यकाल कोरबा नगर निगम में दो कार्यकाल हुए जिसमें विकास के कार्य आज भी बंद पड़े हुए हैं कई भ्रष्टाचार सामने आए भाजपा के महापौर आने के बाद उसे उजागर किया जाएगा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि 10 वर्षों में कोरबा जिले में कांग्रेस की महापौर रहे विकास  कार्य मे रुका हुआ है वही निगम में कई भ्रष्टाचार हुए जहां भाजपा की महापौर आने के बाद भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा और उसे उजागर कर सामने लाया जाएगा।

वहीं भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने बताया कि जिस तरह से आज भाजपा कार्यकर्ताओं में और लोगों में उत्साह और भीड़ देखा गया उसे देखकर लगता है कि भाजपा निश्चित ही जीत दर्ज करेगी। वही कोरबा नगर निगम में कांग्रेस की महापौर रही जिससे जनता नाखुश है और आने वाले दिनों में इसका परिणाम सामने जरूर आएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!