A2Z सभी खबर सभी जिले कीखरगोन

जिले के कीटनाशक विक्रेताओं के फर्मो का किया औचक निरीक्षण 

Picsart 25 01 28 21 21 49 907
जिले के कीटनाशक विक्रेताओं के फर्मो का किया औचक निरीक्षण 

 

 

खरगोन:- संचालक कृषि विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में सघन निरीक्षण अभियान के तहत भारत सरकार के केन्र्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र इन्दौर के एस. ए. जयप्रकाश, पौधा संरक्षण अधिकारी अवेन्द्र कुमार यादव, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी के द्वारा जिले में भ्रमण कर कीटनाशक गुण नियंत्रण अन्तर्गत जिले के कीटनाशक विनिर्माताओं एवं कीटनाशक विक्रेताओं के फर्मो का औचक निरीक्षण किया गया, साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर कृषकों से चर्चा कर उचित सलाह दी गई। कीटनाशक गुण नियंत्रण सघन अभियान निरीक्षण दल में उप संचालक कृषि विभाग खरगोन एम.एस. सोलंकी, सहायक संचालक कृषि विभाग खरगोन पियुष सोलंकी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी अनुभाग खरगोन टी.एस. मण्डलोई, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खरगोन गिरधारी भावर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सेगांव राजाराम चौहान एवं कृषि विस्तार अधिकारी गोविंद पाटीदार व संजय सोलंकी उपस्थित थे।

सेगांव से प्रवीण यादव कि खबर

Back to top button
error: Content is protected !!