
बदायूं न्यूज़
बदायूं एक गांव के तीन घरों से की चोरों ने लाखों की चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।
बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम केशोपुर में कल रात रात्रि में चोरों ने धावा बोल दिया और गांव के तीन घरों से लाखों का माल व नकदी की चोरी कर वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है और मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गयी है। चोर रात्रि सबसे पहले एक घर में घुस गए और परिवार के छह सदस्यों को नशा सुघाकर बेहोश कर 25 हजार की नकदी व गहने चोरी कर लिए। इसके बाद उसी रात दो अन्य घरों में इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह तीनों पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
जिला रिपोर्ट बदायूँ
सौरभ यादव




