A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ केरियर काउंसिल मेला

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजौआ में करियर काउंसलिंग मेले का सफलतम आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में बी.एम.सी से पधारे डॉ. भरत कुमार अहिरवार (एम.टी.) में मेडिकल के क्षेत्र में करियर से संबंधित जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र सागर से पधारी डॉ. श्रीमति ममता सिंह ने कृषि के क्षेत्र में करियर विकल्पों की जानकारी दी। सीनियर साफ्टवेयर इंजीनियर सामंत सिंह ठाकुर जो कि साउथ अफ्रीका से आये थे और जिन्होंने प्राथमिक विद्यालय बदीना एवं माध्यमिक शाला रजौआ से ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी, ने साफ्टवेयर के क्षेत्र में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यदि आप में आगे बढ़ने की चाहत है तो आपका परिवेश कैसा भी हो आप आगे ही बढ़ेगे। वह स्वयं इसके प्रत्यक्ष प्रमाण है। इनफिनिटी कॉलेज से पधारे अनुपम शर्मा (अस्सिटेंट प्रोफेसर नर्सिंग) ने नर्सिंग के क्षेत्र में करियर विकल्प बतायें। रूद्र प्रताप सिंह (अस्सिटेंट प्रोफेसर फार्मेसी) ने फार्मेसी के क्षेत्र में जानकारी दी। विशाल जैन (अस्सिटेंट प्रोफेसर अप्लाइड साइंस) ने 10वीं के बाद आई. टी. आई एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध विकल्प सुझाये। सीनियर सिविल इंजीनियर आर.एस. पाण्डेय ने इंजीनिरिंग क्षेत्र से जुड़ी समस्त जानकारियां एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इनके अतिरिक्त यू.टी.डी. की पीएच.डी. (पर्यटन विध इकोनॉमिक्स) की छात्रा श्रीमति पूजा ठाकुर ने पर्यटन में उभरती करियर की अपार संभावनाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। क्योंकि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएँ दो बार पर्यटन क्विज प्रतियोगिता जीत चुके है। ब्यूटीशियन श्रीमति संख्या विश्वकर्मा ने उन छात्राओं का मार्गदर्शन किया जो किसी कारणवश आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पायेगी या जिसकी शादी हो जाती है। उन्होंने बताया कि आप अपनी स्किल के जरिये किसी भी क्षेत्र में कभी भी आगे बढ़ सकते है और रोजगारोन्मुखी बन सकते है। विद्यालय के प्राचार्य जे.पी. सोनी ने अतिथियों के मार्गदर्शन से अवसरों की जानकारी विद्यालय में एक ही मंच पर प्राप्त होना अभूतपूर्व बताया।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!