A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

रेलवे प्लेटफार्म पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

सांप के डसने से महिला की गई जान

नरैनी। खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डस लिया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थानाक्षेत्र के देवरार गांव निवासी 50 वर्षीय माया पत्नी राजुल मवेशियों के लिए खेत में चारा काटने गई थी, तभी सांप ने उसकी अंगुली में डस लिया। मौके पर पहुंचे घरवालों ने पहले झाड़फूंक करवाई। हालत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल ले जा जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

रेलवे प्लेटफार्म पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

बांदा। डिंगवाही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा था। रेलवेकर्मी सुनील ने देखा तो जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पूछताछ की। शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिर पर चोट थी थी। शरीर पर सफेद जूता, भूरे रंग कुर्ता व लाल कंबल है।

Back to top button
error: Content is protected !!