
पैरामेडिकल स्टाफ ही सीएचसी में नहीं मिला
बांदा
जिलाधिकारी जे. रीभा ने सीएचसी बहेरी, पीएचसी महुआ तथा एमआरएफ सेन्टर हटेटीपुरवा का निरीक्षण किया।
पीएचसी महुआ के महिला वार्ड में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। अस्पताल परिसर में गन्दगी थी। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अवकाश पर बताया गया। एचआरपी महिलाओं की सभी जांचे समय से कराते हुए उनका अलग रजिस्टर तैयार किए जाने के निर्देश दिए। सीएचसी बहेरी में निरीक्षण के दौरान एमओआईसी मुख्यालय में मीटिंग पर बताये गये। निरीक्षण के दौरान कई पैरामेडिकल स्टाफ के अनुपस्थित मिले।
एमआरएफ सेन्टर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिशाषी अधिकारी और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि केन्द्र के प्रभावी रूप से संचालन के लिए मैनपावर को बढ़ाते हुए कूड़े का उचित निस्तारण कराएं। साफ तौर पर कहा गया कि कमियों को समय से दूर कर लिया जाए। किसी किस्म की कमियां नहीं रहें।




