A2Z सभी खबर सभी जिले की

वैलेंटाइन डे से पहले फिरोजाबाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, lअवैध रेस्टोरेंट और होटल पर छापा।

फिरोजाबाद।

वैलेंटाइन डे से पहले फिरोजाबाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, lअवैध रेस्टोरेंट और होटल पर छापा।

वैलेंटाइन डे आने से पहले प्रशासन और पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हो रहे रेस्टोरेंट और होटलों पर शिकंजा कसते हुए छापेमारी की। इस दौरान थाना टूंडला क्षेत्र के उसयानी चौराहे पर स्थित शिवम रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया। यह रेस्टोरेंट वैष्णो देवी मंदिर के समीप संचालित हो रहा था और इसमें गुप्त केबिन बनाकर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं।

प्रशासन को शिकायत मिली थी कि इस रेस्टोरेंट में कपल्स के लिए केबिन बनाए गए हैं और इसे अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और अनियमितताएं मिलने पर तुरंत इसे सीज कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध रूप से संचालित होटलों और रेस्टोरेंट्स पर नजर रखी जाएगी। वहीं इसको लेकर sdm गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यदि कोई भी रेस्टोरेंट वाला अवैध गतिविधियां संचालित करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!