?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नवांकुर सखियों को बीज रोपित एवं अंकुरित पौधें किए वितरित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति प्रहलादपुरा एवं सेजल जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा ग्राम प्रहलादपुरा में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के एकत्रीकरण के साथ प्रारंभ हुई। इसके उपरांत कलश यात्रा के रुप में भ्रमण करते हुए शिव मंदिर में समापन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसमें ग्राम की महिलाओं के साथ ग्राम के नागरिकों और युवतियों ने भी भाग लिया। सभी उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री का संदेश से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लरेठी सरपंच रामप्रताप दुबे एवं सेक्टर प्रभारी विनोद दुबे थे। विनोद दुबे द्वारा नवांकुर सखी एवं हरियाली यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बीज रोपित थैलियां वितरित की जा रही हैं, जिनमें बीजों का संरक्षण कर पौधे तैयार किए जाएंगे और उन्हें विशेष अवसरों जैसे जन्मदिवस वैवाहिक सालगिरह और अन्य कार्यक्रमों उन पौधों को रोपित करें।Screenshot 20250729 181723

Back to top button
error: Content is protected !!