
मंडला मंगलवार को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिले की भिविन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को अपनी समस्याएं बताई और आवेदन दिए कलेक्टर ने लोगों के समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा पर निराकरण करने की निर्देश दिए कलेक्टर ने बीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 71 आवेदन आए जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कुमट अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर अरविंद सिंह श्री जेपी यादव एसडीएम मंडला सोनल सीडाम और अन्य अधिकारियों ने भी लोगो की समस्या सुनी 




