
सिद्धार्थनगर में एक दुकानदार से हुई लूट की घटना की जांच में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार रात को थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम ससना के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को निशाना बनाया था।

शुक्रवार को एसपी डॉ. महाजन ने घटनास्थल का दौरा कर परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में जुटी है। इस दौरान थाना चिल्हिया के प्रभारी निरीक्षक और एसओजी टीम भी मौजूद रही।




