
सिद्धार्थनगर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की। बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई। जहां पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रतिसार निरीक्षक ने पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।
एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों

में पैदल गश्त बढ़ाने, साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरुकता फैलाने और तीन नए कानूनों के बारे में लोगों को जागरुक करने पर जोर दिया। महिला उत्पीड़न और संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए
विशेष रूप से गुमशुदा बच्चों की बरामदगी पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। लंबित मामलों में साक्ष्य एकत्रित कर गुण-दोष के आधार पर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए। अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में IGRS और CCTNS की रैंकिंग की समीक्षा भी की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को IGRS के मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी थानाध्यक्षों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।




