A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजगढ़

नरसिंहगढ़ में नायब तहसीलदार सुनीता सिंह ने की कार्यवाही प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट से जब्त किए घरेलू सब्सिडी वाले 18 गैस सिलेंडर

कार्यवाही की सूचना लगते ही कई होटल संचालकों ने होटल से गायब किये घरेलू सिलेंडर

राजू बैरागी 9977480626

नरसिंहगढ़ में शुक्रवार शाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुशील कुमार की टीम जिसमें खाद्य विभाग,राजस्व विभाग के दल द्वारा पुलिस बल के साथ घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर शुक्रवार शाम को औचक कार्यवाही की गई।

IMG 20250207 WA0538

कुछ समय से रेस्टोरेंट/होटल  के बारे में शिकायत लगातार जिला कलेक्टर तक पहुंच रही थी कि होटल/रेस्टोरेंट संचालकों  द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक प्रयोजन में किया जा रहा है।

IMG 20250209 215136
Oplus_131072

जिसके संबंध में  सुशील कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ की टीम ने लगभग 12 होटल्स व रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर 6 होटल्स/रेस्टोरेंट से 18 गैस सिलेंडर (घरेलू गैस सिलेण्डर) जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

IMG 20250207 WA0540

कार्यवाही के दौरान टीम में सुश्री सुनीता कुमारी प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी , जितेन्द्र सिंह राजपूत स्टेनो टू एसडीम, भंवरलाल परमार सहायक उप निरीक्षक थाना नरसिंहगढ़, खाद्य शाखा के राहुल चक्रधर, पटवारी सुनील यादव, खुमान अहिरवार ,  नरेश कुमार जाटव आरक्षक उपस्थित रहें। रेस्टोरेंट, होटल पर घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर उपयोग करने पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

Back to top button
error: Content is protected !!