A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

GPM निकाय चुनाव पर आकाशवाणी से विशेष कार्यक्रम

ईव्हीएम के बारे में मतदाताओं को जागरूक

IMG 20250126 123740 1 1जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 9 फरवरी 2025 प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को मतदान होगा। इस बार के चुनाव में मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईव्हीएम के जरिए एक साथ महापौर -अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए मतदान करेंगे।

ईव्हीएम के बारे में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने आकाशवाणी समाचार से चर्चा में ईव्हीएम से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह से ली गई इस भेंट वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र रायपुर द्वारा कल 10 फरवरी को प्रातः 9:00 से किया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र एक-साथ रिले करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!