
खारड़ा स्कूल में करियर मेला आयोजन कक्षा नवी 12वीं तक के छात्रों को मिली व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी।
पाली रोहट क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारड़ा में सोमवार को करियर मेले का आयोजन किया गया। एकदिवसीय मेले में दोपहर 1:00 बजे विशेषज्ञ आंचल मेंम, सुचिता ,सुरेंद्र कुमार द्वारा नवी 12वीं छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। प्रिंसिपल कमलेश भटनागर ने बताया कि यह मेला विशेष रूप से नवी 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। मेले में विशेषज्ञ कमलेश भटनागर, सुरेंद्र कुमार, आंचल, सुचिता द्वारा छात्रों को विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्र की जानकारी दी।
जिसमें शैक्षणिक अवसरो से लेकर रोजगार की संभावनाओं तक की विस्तृत जानकारी दी। यह योजना छात्रों को अपने भविष्य का बेहतर योजना बनाने में मददगार साबित होगी। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन छात्रों को उनकी रूचि और क्षमताओं के अनुरूप सही करियर विकल्प चुनने में सहायक होगा । इस तरह के आयोजन से छात्रों को अपने करियर को लेकर स्पष्ट दिशा मिलेगी मेघावी छात्रों को संस्था प्रधान वह भामाशाह द्वारा सम्मानित किया गया मौके पर नारायण सिंह अमर भारती गोपाल भारती चैनपुरी सहित छात्र अभिभावक मौजूद रहे।














