कार्यकर्ता सम्मेलन : कांग्रेसी नेताओं ने एकजुटता पर दिया बल, कहा- एकता ही हमारी ताकत
श्रवण साहू,कुरूद. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 चर्रा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया।सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कमर कसने का आव्हान किया गया। पीसीसी उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने छत्तीसगढ़ी बोली ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ-लबारी वाली पार्टी है, जो कहती है उसे करती नहीं। छत्तीसगढ़ राज्य का प्रस्ताव कांग्रेस ने दिया तब जाकर अलग राज्य बना और ढिढोरा पीटते है कि हमने बनाया। विधायक काल के दौरान सन1996 में छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर की स्थापना कुरूद में किया। फसल के सिंचाई के लिए किसानों को पानी दिलाया तब जाकर क्षेत्र के किसान मजबूत हुए आर्थिक उन्नति आयी। उसके बाद भी कांग्रेस के ऊपर कुछ न करने का आरोप लगाते हैं। शक्कर कारखाना खुलना था जिसे राजनीति द्वेष के चलते रोक दिया गया। हम सबको एक होकर लड़ना है, और उम्मीदवारों को जिताना है।एकता होगी तो कोई भी हरा नहीं सकता।
गिले-शिकवे भुला एकजुट होकर काम करने पर जोर
जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि एक साल में विष्णुदेव सरकार की कोई उपलब्धि नही। किसानों को इस एक साल में निराशा हुई है। भूपेश सरकार के पांच सालों में किसानों ने खूब समृद्धि हासिल की। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जिताकर गांव में सरकार बनानी है।पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कुरूद क्षेत्र के लिए कांग्रेसियों को केवल भड़काने व आपसी भाईचारा में दरार डालने का काम किया। हम सभी एकजुट हो जाए तो हमारी जीत निश्चित है। एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम मिलकर लड़ेंगे और गांव की सरकार बनाएंगे। पुराने गिले शिकवे सब भुलाकर चुनाव में जुट जाईए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभात राव मेघवाले ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह निश्चित रूप से इस चुनाव में इतिहास बनाएगी। उन्होंने एकजुटता पर बल देते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने पर बल दिया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 के सदस्य प्रत्याशी नीलम चंद्राकर ने स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामेशर साहू, राजकुमारी दीवान, जानसिंग यादव, मनोज अग्रवाल, रविंद्र साहू, भानुप्रताप बैस, अनुसुइया रात्रे, सरपंच कमलेश्वरी ध्रुव, राजू साहू, महिम शुक्ला, चंद्रप्रकाश देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता लड़ती है चुनाव – तारिणी चंद्राकर
पूर्व जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्रकार ने कहा कि चुनाव प्रत्याशी नही कार्यकर्ता लड़ती है। गांव एवम क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षशील जुझारू प्रत्यशी चुनकर गांव की सरकार बनानी है। जिला जनपद एवं सरपंच-पंच सभी पदों पर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताना है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्र में अभी भी मजबूत है। क्षेत्र की जनता का अपार आशीर्वाद मिला है। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के जनकल्याण कारी योजनाओं को बंद कर दिया जिससे लोगों में निराशा है। गांव की सरकार बनाकर इस रौनकता को वापस लाना है। कार्यकर्ता ठान ले तो जीत निश्चित है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सडयंत्र रचकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुमराह किया। उसके किसी भी चक्कर मे नही पड़ना है।इस बार मिलजुलकर चुनाव जीतना है।





