
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 11 जनवरी 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में जिले के तीनों नगरी निकायों गौरेला,पेंड्रा एवं मरवाही के सभी 52 मतदान केंद्रों में सुचारू रूप से मतदान हुआ। मतदान में महिला, पुरुष, युवा, वृद्धजन और दिव्यांगजन सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्सव से मतदान किया।
नगर पालिका परिषद पेंड्रा के वार्ड नंबर 7 से 98 वर्षीय मतदाता श्रीमती लक्ष्मी देवी जैन ने अपने पुत्र और पोते के सहारे मतदान किया। इसी तरह नगरपंचायत मरवाही के मतदान केंद्र 12 से महिला व्हीलचेयर के सहारे मतदान किया और नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 4 कि रमेश सोनी पूर्व शिक्षक अपने पुत्र अमित सोनी और पोते के सहारे व्हीलचेयर पर मतदान करने आए।
कई मतदान केंद्रों में सुबह से शाम तक लंबी कटारे लगी रही मतदाता जागरूकता के तहत आदर्श मतदान केंद्र और सेल्फी जोन भी बनाए गए थे जहां मतदाताओं ने मतदान के बाद अपने उंगली पर लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए सेल्फी लिया।





