
गया, 11 फ़रवरी 2025, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी वरीय पदाधिकारियों को प्रखंड में अवस्थित उर्वरक दुकानों की जाँचकर जाँच से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने को निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि पूर्व में भी उर्वरक दुकानों की जांच करवाई गई है जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद दोबारा से आज सभी वरीय पदाधिकारी के माध्यम से उर्वरक केदो की जांच करवाई गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है कृपया अफवाह पर ध्यान ना दें।
डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया है कि उपरोक्त जाँच पदाधिकारी को जाँच एवं क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आवश्यक सहयोग करेंगे तथा जांच पदाधिकारियों से सम्पर्क / समन्वय स्थापित एवं जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर संकलित प्रतिवेदन तैयार करते हुए ज़िला पदाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने सभी संबंधित जॉच पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि प्रखंडों में अवस्थित उर्वरक दुकानों में उर्वरक की भंडारण / उपलब्धता / मांग/प्राप्त की जानेवाली राशि आदि की समीक्षा करेंगे, साथ ही जाँच के समय किसानों का ब्यान भी दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।
*दिनांक 12 फरवरी को हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि० (HURL) कम्पनी का यूरिया उर्वरक की रेक लगेगी।*
*इस रेक गया जिला को लगभग 1228.50 मे०टन यूरिया की आपूर्ति होगी।*
*उर्वरक विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा कृत्रिम कमी (artificial scarcity)*
*जिला पदाधिकारी, गया के द्वारा जाँच दल गठित कर कराया जा रहा है नियमित छापामारी।*
*उर्वरक वितरण में अनियमितता के आरोप में 3 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।*
*रबी 2024-25 में 197 उर्वरक दुकानों पर छापामारी की गई है। 14 दुकान निलंबित एवं 18 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण किया गया है।*
रबी मौसम में गया जिला में लगाये जाने मुख्य फसल गेहूँ सहित अन्य दलहनी एवं तेलहनी फसलों का आच्छादन शत-प्रतिषत पूर्ण हो चुका है। किसानों के बीच यूरिया उर्वरक की माँग को देखते हुये गया जिला में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि० (HURL) कम्पनी द्वारा यूरिया की आपूर्ति की जा रही है। जिला पदाधिकारी, गया के द्वारा छापामारी दल का गठन कर जिले के उर्वरक प्रतिष्ठानों का नियमित रुप से छापामारी कराया जा रहा हैै।
वर्तमान में जिले में उपलब्ध उपलब्ध यूरिया की मात्रा (मे० टन में)
नगर 80.0, मानपुर 96.0, वजीरगंज 47.50, खिजरसराय 82.0, फतेहपुर 39.0, टनकुप्पा 14.5, अतरी 51.0, नीमचक बथानी 16.0, बेलागंज 31.0, टिकारी 33.0, कोंच 81.5, गुरारू 46.50, परैया 81.0, गुरूआ 11.50, बोधगया 176.50, मोहनपुर 80.0, बाराचटृी 263.50, डोभी 24.50, शेरघाटी 21.0, आमस 22.5, बांकेबाजार 6.50, इमामगंज 55.0, डुमरिया 21.0 मे० टन।
दिनांक 12.02.2025 को HURL कम्पनी का 1228.50 मे० टन यूरिया जिले में आपूर्ति किया जा रहा है। जिले सभी प्रखंडों निम्न यूरिया की आपूर्ति की जायेगी।
नगर 63.0, मानपुर 54.0, वजीरगंज 99.50, खिजरसराय 63.0, फतेहपुर 63.0, टनकुप्पा 36, अतरी 27.0, मोहड़ा 45.0, नीमचक बथानी 31.5, बेलागंज 90.0, टिकारी 99.0, कोंच 63.0, गुरारू 54.0, परैया 54.0, गुरूआ 63.0, बोधगया 54.0, मोहनपुर 45.0, बाराचटृी 40.50, डोभी 40.5, शेरघाटी 27.0, आमस 27.0, बांकेबाजार 36.0, इमामगंज 63.0, डुमरिया 36.0 मे० टन।
जिला कृषि पदाधिकारी, गया द्वारा किसानों से अपील किया गया है कि अफवाहों पर ध्यान नही दें एवं यूरिया की कालाबाजारी करने की सूचना उपलब्ध करावें। उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







