



पर्यावरण मित्रो ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष का किया स्वागत
नगर पालिका चुनाव मे अध्यक्ष पद पर विजयी रहे श्री नरेन्द्र सिंह नेगी जी द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद नगर पालिका मे पद भार ग्रहण करने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के शाखा प्रभारी श्री राजेश मंचल की अगुवाही मे डोईवाला के समस्त पर्यावरण मित्र उनसे मिले और उन्हें पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया और जीत की बधाई डी इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकारी प्रधान श्री बीरु गोडियाल ने नंदू जी को पर्यावरण मित्रो की समस्याएं बताई जिस बारे मे उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओ का निराकरण किया जायेगा इस मोके सभासद सुंदर लोधी,प्रभारी सुपरवाइजर श्री सुरेंद्र मचल,सुपरवाइजर नीरज कुमार, अर्जुन, विनोद कुमार, नरेश रजत, सोनी, सुरेखा, निशु, सरिता , बाला देवी पूजा, तरुणा आदि मौजूद




