A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के साथ ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी मंथन शुरू हो गया है.

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर मंथन

लखनऊ

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के साथ ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी मंथन शुरू हो गया है.

बीजेपी के संगठन के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.

योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और अनूप प्रधान के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद से दो मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं. इसके अलावा चार और मंत्री योगी सरकार में बनाए जा सकते हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शुक्रवार को इस बारे में डिप्टी सीएम केशव, ब्रजेश समेत अन्य नेताओं के साथ चर्चा की.

योगी कैबिनेट में इस बार कुछ नए चेहरे टीम योगी का हिस्सा बनाये जा सकते हैं. साथ ही कुछ खराब परफॉर्मेंस वालों को बाहर भी किया जा सकता है. इसके अलावा विस्तार में सामाजिक सामंजस्य पर भी फोकस रहेगा. माना जा रहा है कि अब जल्द मंत्रिमंडल के मौजूदा स्वरूप में फेरबदल हो सकता है.

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने पार्टी के चुनाव के साथ ही योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्य के शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श किया और उनका पक्ष जानने की कोशिश की है…

Back to top button
error: Content is protected !!