

कुशीनगर/ हाटा , स्थानीय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ और 18 में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तार किया गया, अन्य शिकायतों का पांच दिन के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए
- तहसीलदार नरेंद्र राम ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है।
- तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं,
- सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को आनलाइन किया जा सके।
- उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
- इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह फिरोज अहमद संजीवन मिश्र लेखपाल सचिंद्र कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।







