एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ की एस्कॉर्ट टीम ने दो देशी पिस्तौल व चार खाली मैगजीन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
जब्त हथियारसाहिबगंज: मालदा रेल खंड के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की एस्कॉर्ट टीम ने रविवार की देर शाम को एक्सप्रेस ट्रेन दो देशी पिस्तौल व चार खाली मैगजीन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार किया है.इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर क्रिटोफर किस्कू ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से पश्चिम बंगाल के एक युवक समीउल आलम दो देसी पिस्टल व चार खाली मैगजीन के साथ रंगें हाथ आरपीएफ की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया है. बताया कि गिरफ्तार युवक फरक्का से बरियापुर अवैध हथियार की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था. जिसे आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी ने रंगे हाथ पकड़ कर साहिबगंज आरपीरफ पोस्ट के हवाले कर दिया है.फिलहाल मामले को लेकर आरपीएफ अनुसंधान कर रही है.साथ ही उन्होंने बताया कि आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी में शामिल एएसआई इंतखाबुल आलम, सीबीआई मालदा के एसआई मुन्ना पर्वत, एसआई पार्थो मिश्रा, सबल किशोर व अन्य जवान थे.





