इटवा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट आगाज किया गया
खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, बिहार-लखनऊ आमने-सामने
सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील अंतर्गत नगर पंचायत बिस्कोहर के फूलपुर राजा में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार आगाज हुआ। भाजपा युवा नेता जयवर्धन तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सर्विस के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

शानदार खेल का प्रदर्शन
दिन के पहले मुकाबले में बिहार और लखनऊ की टीमें आमने-सामने थीं। बेस्ट ऑफ थ्री के इस मैच में बिहार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को पहले सेट में 25-16 और दूसरे सेट में 25-19 से हराया। दूसरे मैच में फैजाबाद और नेपाल की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दर्शकों के उत्साहवर्धन के बीच फैजाबाद ने नेपाल को पहले सेट में 25-8 और दूसरे सेट में 25-19 से मात दी।
इससे पहले टूर्नामेंट में आजमगढ़ और गोंडा के बीच खेला गया, जिसमें गोंडा ने क्रमशः 25-21 और 25-20 के अंतर से दोनों सेट जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। दददू चौधरी और अभिषेक बच्चन ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सुधीर कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह, मोना पांडेय समेत कई गणमान्य व्यक्ति और बदी संख्या में वॉलीबॉल प्रेमीमौजूद रहे।





