यूपी में तीन एक्सप्रेसवे का निर्माण जुलाई से होगा शुरू.
विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जल्द तैयार होगा रूट.
यूपीडा सीएम के ऐलान के बाद बनाई कार्ययोजना.
एक्सप्रेसवे निर्माण परियोजना के लिए इसी महीने होगा कंसलटेंट चयन.
आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लखनऊ लिंक एक्सप्रेस वे पर सबसे पहले शुरू होगा काम.
7 नए एक्सप्रेसवे यूपी के 30 जिलों से होकर गुजरेंगे. यूपी में वर्तमान में 5 एक्सप्रेसवे चालू.
आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए खर्च होंगे करीब 4200 करोड़.
320 किलोमीटर के विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 22400 करोड़ होंगे खर्च.
प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र तक जाएगा विंध्य एक्सप्रेस वे.
विंध्य एक्सप्रेस वे पर चंदौली से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु गाजीपुर तक जाएगा लिंक एक्सप्रेस वे. 100 किलोमीटर के पूर्वांचल पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे पर 7000 करोड़ होगा खर्च.।