A2Z सभी खबर सभी जिले की

होली और ईद को लेकर सिद्धार्थनगर में सुरक्षा करी चौकसी

पुलिस और प्रशासन ने किया पैदल मार्च, लोगों को दी सतर्क रहने की हिदायत

सिद्धार्थनगर में आगामी होली और ईद-उल-फितर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कांत सिंह ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के साथ थाना क्षेत्र का दौरा किया।

IMG 20250217 232459

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने बसस्टैंड, रेलवे स्टेशन और कस्बा सिद्धार्थनगर में पैदल मार्च किया। एएसपी सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

IMG 20250217 232533

अधिकारियों ने नागरिकों से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपराधिकगतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 या स्थानीय थाने को सूचित करने को कहा। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या टिप्पणियां न करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह हर समय नागरिकों की मदद के लिए तत्पर रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!