A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

महाकुंभ संगम के रास्ते भारी भीड़

20250223 093854 महाकुंभ मेले प्रयागराज संगम जाने के रास्ते मे भारी भीड़ चल रही है। संगम के रास्ते एकदम फुल है। महाकुंभ मेले का आज 42वां दिन है।मेला समाप्त होने मे अब मात्र तीन दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ रही है। महाकुंभ संगम जाने के रास्ते मे भी भारी भीड़ हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13जनवरी से लेकर अभीतक 61•44करोड़ श्रद्धालुगण संगम मे स्नान डुबकी लगा चुके हैं। 26फरवरी बुधवार 2025 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है, और महाकुंभ का आखिरी दिन भी ।महाशिवरात्रि पर श्रध्दालुओं की भीड़ और भी अधिक हो सकती है।भीड़ के चलते अधिक से अधिक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेल प्रशासन ने 67 ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है। कम दूरी की ट्रेनें ज्यादा चलाई जा रही है। प्रयागराज के सभी 7 प्रवेश द्वारों पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है। महाकुंभ मेले मे आने वालों को प्रयागराज शहर से बाहर बनी पार्किंग मे ही गाड़ियों को रखनी पड़ रही है। श्रदधालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए 10-12 किमी• पैदल चलना पड सकता है श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बसें ई रिक्शा ऑटो आदि चल रहे है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!