
नकब लगाकर 40 हजार की चोरी
बिल्सी
थाना क्षेत्र के अंबियापुर चौराहा स्थित अंकुर क्रषि सेवा केंद्र पर नकब लगाकर लगभग 40 हजार रुपये चोर चुराकर ले गए।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ।आपको बता दे कि अंकुर कृषि सेवा केंद्र के मालिक अंकुर शर्मा प्रतिदिन की भांति 23 फरवरी की शाम 7 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए।23/24 फरवरी की रात में अज्ञात चोरों ने छत पर जीने की दीवार काट ली।जब अंकुर शर्मा प्रतिदिन की भांति सुबह 8 बजे अपनी दुकान पर आए तो उन्होंने देखा कि दुकान का सामान इधर उधर पड़ा था।उन्होंने देखा तो गुल्लक के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखे लगभग 40 हजार रुपये चोर चुराकर ले गए।जिसकी सूचना बिल्सी पुलिस को दी गयी।सूचना पर पहुँची बिल्सी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।जांच की जा रही है।
बदायूं ब्यूरो विवेक चौहान



