A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

लोक अदालत पर चर्चा परिचर्चा

मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण ,और समस्त बीमा कंपनी के अधिवक्ता गण की मौजूदगी में

Screenshot 20250226 0707012

राकेश सोनी सीधी मध्यप्रदेश 

नेशनल लोक अदालत के संबंध में की गई बैठक
——–
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं समस्त बीमा कंपनी के अधिवक्तागण के साथ प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया
———

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों के क्रम में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 08 मार्च 2025 को जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। दिनांक 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु मंगलवार दिनांक 25/02/2025 दिन मंगलवार को ए.डी.आर. सेंटर भवन मीटिंग हॉल में विशेष न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री यतीन्द्र कुमार गुरू की अध्यक्षता में समस्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं समस्त बीमा कंपनी के अधिवक्तागण के साथ प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में विशेष न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री यतीन्द्र कुमार गुरू ने समस्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरणों को निर्देशित किया कि लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण जिनमें पक्षकार के मध्य सहमति बन सकती है उसे लोक अदालत हेतु चिन्हित करें। श्री गुरू ने अधिवक्तागण को निर्देशित करते हुये कहा कि न्यायालय में लंबित आपराधिक, सिविल एवं बीमा कंपनी के राजीनामा योग्य प्रकरण को लोक अदालत हेतु चिन्हित करें ताकि आगे होने वाली प्रीसिटिंग बैठक में आवेदकों के मध्य चर्चा की जा सके। द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त अधिवक्तागण को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आवेदक अधिवक्ता पक्षकारगण से चर्चा करें।

उक्त बैठक में श्री बृजेन्द्र सिंह अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री गौतम कुमार गुजरे चतुर्थ जिला न्यायाधीश, सुश्री उर्मिला यादव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री सिद्धार्थ शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्री बाबूलाल सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिलस श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय, श्री देवेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, श्री विद्याकांत मिश्र सचिव जिला अधिवक्ता संघ, श्री सूर्यकांत पाण्डेय, श्री सतीश शुक्ला, श्री उत्तम सिंह चौहान, श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्री परमसुख शुक्ला, पैनल अधिवक्तागण श्री संतोष कुमार द्विवेदी, श्री कृष्ण शरण शुक्ला, श्री नीरज मिश्रा, श्री महेन्द्र कुमार मिश्रा, श्री सतीश कुमार उर्मलिया सहित अन्य अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!