
बंद घर का ताला काट कर चोरों ने किया हाथ साफ
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के समीप चोरों ने एक बंद पड़े घर में हाथ साफ कर लिया। चोरों ने बंद घर का ताला काटकर समानों की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार घर की मालकिन संगीता देवी अपने पैतृक गांव लुकलुकी गयी थी तभी चोरों ने बंद घर को देखकर निशाना बनाया और बंद ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने रसोई में रखे गैस सिलिंडर, बर्तन सहित समर्शेबल की भी चोरी कर ली है। समर्शेबल के समीप लोहे को चेन से बांधा हुआ था, जिसको चोरों ने काट कर चोरी कर ली। वहीं जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है। वहीं नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित को इस मामले का आवेदन देने को कहा।
इन दिनों शहर में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। हाल ही में शहर में एक ही दिन हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर में दान पेटी की रकम को चोरों ने उड़ा लिया, जिसका अता-पता पुलिस नहीं लगा पायी है। वहीं एक दिन के अंतराल पर ही रौतारा चौक के शिक्षक के घर से भी चोरी कर ली गयी थी, इसका भी पता अब तक नहीं चल पाया है। चोरी की बढ़ रही घटनाओं में नशेड़ी ग्रुप शामिल है। नशे की लत पड़ चुके लड़कों द्वारा आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, इस पर किसी का शिकंजा नहीं है।





