A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय स्तर आय परीक्षा में सिद्धार्थनगर का शानदार प्रदर्शनः

समोगरा के 8 छात्र चयनित, जिले में पांचवा स्थान अनुज ने किया हासिल

सिद्धार्थनगर के मिठवल ब्लॉक स्थित पी एम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय समोगरा ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2025 में लगातार तीसरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

IMG 20250301 070129

विद्यालय के आठ छात्रों का चयन इस परीक्षा में हुआ है। अनुज ने 107 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। अन्य सफल छात्रों में रुचि (13वां), नवशक्ति (15वां नज़बुल हुदा (18वां), शिव रतन (23वां), आदर्श (25वां), संजय यादव (27वां) और अमरजीत (36वां स्थान) शामिल हैं।जिले में कुल 161 चयनित छात्रों में से समोगरा के 8 छात्रों का चयन महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चयनित सभी छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक प्रति माह 1000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। यह परीक्षा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए आयोजित की जाती है।

IMG 20250301 070150

छात्रों की इस सफलता में नोडल शिक्षक मदन चंद, सहायक अध्यापक अनुराग कुमार और प्रधानाध्यापक ऋषि धर द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा विद्यालय के अन्य शिक्षकों वंदना पांडेय, नाजली सफी, अकील मेकरानी, शिव प्रसाद चौधरी, आदित्यनाथ, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, कविता, नितिका और शिक्षा मित्र गिरजेश, मेनका दीक्षित तथा सचकला का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!