A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का अधिवेशन संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

यह अधिवेशन पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का अधिवेशन संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

 

लखनऊ। सहकारिता भवन में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कारागार मंत्री सुरेश राही, उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल भी मौजूद रहे।

 

अधिवेशन में देशभर के सात राज्यों से आए पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़ी चुनौतियों व समस्याओं पर चर्चा की। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी सदस्यों को सम्मानित किया और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

 

बदायूं जिले के पत्रकारों ने भी इस मंच से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान नेशनल न्यूज लाइव चैनल से जिला संवाददाता सचिन बाबू ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य के साथ देशभक्ति गीत “है प्रीत जहां की रीत सदा” प्रस्तुत कर माहौल को जोश से भर दिया।

 

अधिवेशन के दौरान पत्रकारों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सुमित मल्होत्रा, दिनेश कुमार, प्रवेश राठौर, संजीव पटेल, तेजेंद्र सागर, सचिन बाबू, गुड्डू रस्तोगी, अतुल पटेल, मनीष कान्त और भूदेव प्रेमी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

 

यह अधिवेशन पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

IMG 20250301 WA0358

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!