A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोल्डन फ्लावर स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में वृहद विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन
रविन्दर सिह काले 1000580062
खुटार।शनिवार को गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल खुटार शाहजहांपुर के कॉलेज में विज्ञान के छात्र-छात्राओं द्वारा एक वृहद विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया l इसमें कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के विज्ञान कक्षा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किया l संबंधित अभिभावकों ने घूम- घूमकर बच्चों की प्रतिभा उनकी बनाई हुई भिन्न-भिन्न दर्शनीय विज्ञान पर आधारित कलाकृतियों की सराहना की l कॉलेज के मंच पर बने इंडिया गेट के सम्मुख फोटोग्राफी का सिलसिला मौसम के डराने के बाद भी चलता रहा l कॉलेज के शिक्षक दीपक शुक्ला ने बच्चों द्वारा यह आश्चर्यचकित करने वाला स्वप्न साकार कर दिया l विज्ञान प्रदर्शनी में स्वचलित रेलवे क्रॉसिंग, रन सेंसिंग प्रोजेक्ट, विंड टरबाइन, जेसीबी रैकेट आदि मॉडल चर्चा के केंद्र रहे l विज्ञान प्रोजेक्ट बनाने में विज्ञान शिक्षक सुखचैन सिंह, ‘रोहित शुक्ला, हीरा खान, सिमर सिंह , ऋषभ तिवारी, उपकार कनौजिया आदि का भूतपूर्व योगदान रहा l इंडिया गेट के निर्माण में दीपक शुक्ला, श्रीमती आशिक रोशन छात्र-छात्राओं में जगरूप सिंह,शांतनु बाजपेई, मोहम्मद आरिश, मोहम्मद अदनान, तरनप्रीत कौर, राजप्रीत कौर, आयुषी यादव, अनुष्का पांडे अस्मित कौर, अरमान सिंह आदि ने पूरे मनोयोग से सहयोग किया l कॉलेज के प्रबंधक श्री हरदेव सिंह सिद्धू जी निदेशक श्री नवदीप सिंह सिद्धू जी प्रधानाचार्य राजकुमार जी अमित मिश्रा एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का इस महोत्सव पर विशेष सहयोग रहा l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!